Navbar Color (color name in small letter)

"--dlr:white"

Icon color (Color name in small letter)

"--nlr:black"

Features

VIRAL SACH24

Advertisement

सहरसा: रामनवमी पर राम-सीता की झांकी के साथ भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ

सहरसा: रामनवमी पर राम-सीता की झांकी के साथ भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ

सहरसा जिले के नगर परिषद सिमरी के बजरंगबली स्थान शर्मा टोला द्वारिका में आज यानी शुक्रवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर बैंड बाजे के साथ रथ पर सवार श्री राम, लक्ष्मण, सीता की झांकी एवं 151 कन्याएं द्वारा भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाल कर दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ किया गया. जिसमें दूर देश नेपाल से चलकर महिला अष्टयाम नृत्य मंडली सहरसा जिला के सिमरी गांव में अपना जलवा दिखाने के लिए पहुंच चुकी है.

बता दें कि बैंड बाजे के साथ रथ पर सवार श्री राम, लक्ष्मण, सीता की झांकी के साथ यात्रा में श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर श्री राम, बजरंगबली का जयकार लगाते हुए आगे चल रहे थे. धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन में श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम के उद्घोष से पूरा माहौल गुंजायमान हो उठा. कलश यात्रा में प्राथमिक चिकित्सा के साथ-साथ सिमरी बख्तियारपुर प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

सहरसा: रामनवमी पर राम-सीता की झांकी के साथ भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ

इस दौरान कलश यात्रा को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही. लाल पीले परिधानों से सुसज्जित 151 कन्याएं बजरंगबली स्थान से लेकर नगर भ्रमण करते हुए तिलाबे नदी पहुंचकर विद्वान आचार्यों के सानिध्य में कलश का विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद कलश में जल का आहरण कर पुनः नगर भ्रमण करते हुए बजरंगबली स्थान पहुंचा. जहां कलश समेत विभिन्न देवी देवताओं के पूजा अर्चना के बाद संगीतमय दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ किया गया.

सहरसा: रामनवमी पर राम-सीता की झांकी के साथ भव्य कलश यात्रा, दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ

इस पूरे आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया. मौके पर जनसुराज नेता लक्ष्मीकांत शर्मा, समाजसेवी राजेंद्र शर्मा, समाजसेवी चंदन शर्मा, चारित्र कुमार, शिवकुमार शर्मा, घनश्याम कुमार, श्रवण कुमार, पुनील कुमार, संदेव शर्मा, बालकृष्ण कुमार, कुंदन कुमार, अमीत कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें VIRAL SACH24 पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट VIRAL SACH24 पर पढ़ें राजनीतिक, मनोरंजन, वॉलीवुड, खेल और व्यापार...इत्यादि से जुड़ी ख़बरें

लेखक:: Ramu Kumar Sharma

मैं एक पत्रकार हूं. मैं किसी भी खबर को सही समय पर लोगों तक पहुंचाने का काम करता हूं. मेरा यहीं सिद्धांत है कि गरीबों को उनका हक दिलाना, गलत के खिलाफ आवाज उठाना, लाचार का सहारा बनना.

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें