एक अक्टूबर से बंद हो जाएंगे इस बैंक का ATM, जाने इसकी वजह
| बंद हो जाएंगे इस बैंक का ATM सेवाएं |
बैंक ने आगे कहा कि वह ग्राहकों को अन्य बैंकों के एटीएम में अपने डेबिट कार्ड उपयोग करने का विकल्प देगा. बैंक ने ग्राहकों को अपने संदेश में कहा, आप अपनी आवश्यकताओं के लिए कैश विड्रॉल किसी अन्य बैंक के एटीएम पर अपने सूर्योदय बैंक के एटीएम / डेबिट कार्ड का उपयोग जारी रख सकते हैं. इसके लिए उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बैंक के एमडी सूर्योदय आर भास्कर बाबू ने कहा, 'हमें यह लगा कि अब हमारे ज्यादा ग्राहक एटीएम का इस्तेमाल नहीं कर रहे. हम इसे मुनाफे का सौदा नहीं बना पा रहे. इसलिए हमने यह तय किया कि इन मशीनों को चलाते रहने की बजाय ग्राहकों को दूसरे बैंकों के एटीएम में फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा दी जाए.
• खबरों से रहे हर वक्त रूबरू हिंदी न्यूज वेबसाइट Viral Sach24 पर
एक टिप्पणी भेजें