Navbar Color (color name in small letter)

"--dlr:white"

Icon color (Color name in small letter)

"--nlr:black"

Features

VIRAL SACH24

Advertisement

SAHARSA: पहलगाम हमले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आक्रोश मार्च, आतंकियों का हो नाश

सहरसा: पहलगाम हमले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आक्रोश मार्च, आतंकियों का हो नाश
आक्रोश मार्च में शामिल कार्यकर्त्ता 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहरसा द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के खिलाफ स्थानीय शंकर चौक से थाना चौक तक आक्रोश मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में नगर मंत्री अंशु कुमार ने कहा कि धर्म के आधार पर हमला किया गया है. यह केवल नागरिकों की हत्या मात्र नहीं है. यह हिंदू समुदाय को डराने की कोशिश है. वैश्विक स्तर पर हिंदुओं के उत्थान को जिहादी मानसिकता के लोग पचा नहीं पा रहे हैं. आज पूरा देश आक्रोशित है. इस जघन्य नरसंहार में शामिल आतंकियों का नाश होना चाहिए.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश के एकता अखंडता को खंडित करने वाले तत्वों के खिलाफ हमेशा लड़ती रही है. लेकिन हमारे ही समाज में कुछ ऐसे तत्व हैं जो हिंदुओं की हत्या पर मौन व्रत धारण कर लेते हैं. हिंदुओं का खून उनके लिए पानी के समान है. इस प्रकार का हमला बर्दाश्त योग्य नहीं है. जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति के बाद राष्ट्रपति शासन के दौरान हमले में कमी आई थी. 

सहरसा: पहलगाम हमले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आक्रोश मार्च, आतंकियों का हो नाश

वहीं प्रांत विधि कार्य संयोजक मोनू झा ने कहा कि यह आतंकी हमला धर्म पूछकर मारना ये सिर्फ एक धर्मों को टारगेट किया हैं कहीं न कहीं पूरे हिंदू समाज धर्म को चुनौती देने का काम किया है. जिसे हम सब कड़ी निंदा करते हैं. वहीं जिला सहसंयोजक कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि निहत्थे लोगों को गोली मार कर करोड़ों भारतीयों को चुनौती दिया है. हम सभी देश के सरकार के साथ खड़े हैं. सरकार जल्द से जल्द आतंकियों पर कार्रवाई करें जिससे देश में उत्पन्न हुई आक्रोश तभी समाप्त हो सकती है.  

जयंत जोशी ने कहा कि हम अभाविप के कार्यकर्ता है जो उसे समय पूरे कश्मीर आतंकियों से घिरा हुआ रहता था. उस समय लाल चौक पर तिरंगा फहराने का काम किया था. वह समय फिर से दोहराने की बात आई तो आतंकियों से लोहा लेने में अभाविप कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे इस आक्रोश मार्च में जिला एसएफडी संयोजक शुभम केसरी जिला, कॉलेज उपाध्यक्ष तन्मय राज, गणेश यादव कॉलेज अध्यक्ष, रोशन कुमार कॉलेज मंत्री, शिवम केसरी, फुलदेव साह, रोहित कुमार, दीपक कुमार, रोहित कुमार, राजदेव कुमार, मानस झा, पुनीत आनंद, आकाश कुमार, आदर्श गुप्ता,रोहन कुमार, कृष्णा कुमार, सन्नी कुमार, प्रकाश कुमार, प्रजा पासवान, मौसम कुमार, सत्यम कुमार, शिवम् कुमारा, राणा कुमार रोहित गुप्ता आदि उपस्थित रहे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें VIRAL SACH24 पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट VIRAL SACH24 पर पढ़ें राजनीतिक, मनोरंजन, वॉलीवुड, खेल और व्यापार...इत्यादि से जुड़ी ख़बरें.

लेखक:: VIRAL SACH24

VIRAL SACH24 is the leading and trusted Hindi Digital news network in Bihar. VIRAL SACH24 covers all breaking news, live updates, trending news, latest updates, business, sports, education, politics, bollywood, and more from India.

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें