Navbar Color (color name in small letter)

"--dlr:white"

Icon color (Color name in small letter)

"--nlr:black"

Features

VIRAL SACH24

Advertisement

बिहार: NTPC रिजल्ट से गुस्साए अभ्यर्थियों को चेतावनी, हिंसा में शामिल होने वालों को नहीं मिलेगी रेलवे में नौकरी

NTPC की परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में छात्रों ने बिहार में कई ट्रेनों के पहिए किया जाम
NTPC की परीक्षा को लेकर छात्रों ने बिहार में कई ट्रेनों के पहिए किया जाम

बिहार में आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) की परीक्षा के नतीजों में कथित गड़बड़ी को लेकर पिछले 2 दिनों से आक्रोशित अभ्यर्थी लगातार रेलवे स्टेशनों पर हंगामा कर रहे हैं. कई स्थानों पर रेलवे की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया है. रेलवे की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि रेलवे की नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों ने पिछले दो दिनों में रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है. ट्रैक उखाड़ दिए हैं और ट्रेनों की आवाजाही को बाधित किया है. 

अपने बयान में रेलवे ने कहा है कि जो भी अभ्यर्थी रेलवे स्टेशनों पर हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल होते हैं और वीडियो में उनकी पहचान होती है तो उन्हें आजीवन रेलवे में नौकरी नहीं मिलेगी. दरअसल, बिहार में सोमवार से आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगाकर आक्रोशित अभ्यर्थियों ने बवाल मचाया हुआ है. सोमवार को पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन और आज आरा रेलवे स्टेशन पर आक्रोशित छात्रों ने धावा बोला और घंटों ट्रेनों की आवाजाही को बाधित किया. 

आज बक्सर, नवादा, हाजीपुर, सीतामढ़ी और मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा मचाया. इस दौरान विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आक्रोशित अभ्यर्थियों ने रेलवे की संपत्ति में तोड़फोड़ की और नवादा में ट्रेन के इंजन को आग के हवाले कर दिया. सीतामढ़ी, बक्सर और नवादा में आक्रोशित अभ्यर्थियों ने पुलिस के ऊपर पथराव भी किया, जिसके जवाब में पुलिस को भी हवाई फायरिंग और आंसू के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा.

आग बुझाने पुलिसकर्मी ने बताया कि आज भयानक लगी थी. हम लोगों ने आग को किसी तरह से बुझा दिया है. घटना के संबंध में आरा सदर एसडीएम ज्योति सहदेव ने बताया कि उपद्रवी छात्रों द्वारा सासाराम-आरा पैसेंजर ट्रेन में आग लगाने के साथ ही तोड़फोड़ की गई है. पुलिस मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. RRB और NTPC के रिजल्ट में धांधली के खिलाफ आरा में आज उपद्रवी छात्रों ने घंटों तक आरा रेलवे स्टेशन को अपने कब्जे में रखा. 

घंटों बाद पुलिस ने उपद्रवी छात्रों को खदेड़ दिया, लेकिन उपद्रवी छात्रों ने आरा-सासाराम ट्रैक पर आ रही सासाराम-आरा डाउन फास्ट पैसेंजर ट्रेन में जमकर पत्थरबाजी की और ट्रेन की लास्ट बोगी को आग के हवाले कर दिया. बोगी में आग से भीतर रखा सामान जलकर राख हो गया. छात्रों ने ट्रेन के गार्ड की भी जमकर पिटाई की है. छात्रों के इस उपद्रव को देख ट्रेन के सभी यात्री ट्रेन से बाहर निकलकर किसी तरह जान बचाकर गंतव्य की ओर चले गए. 

वहीं आग बुझाने वाले पुलिसकर्मी ने बताया कि आग भयानक लगी थी, लेकिन हम लोगों ने आग को किसी तरह से बुझा दिया है. घटना के संबंध में आरा सदर एसडीएम ज्योति सहदेव ने बताया कि उपद्रवी छात्रों द्वारा सासाराम-आरा पैसेंजर ट्रेन में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई है. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

• अब खबरों को पढ़ना हुआ और भी आसान अभी डाउनलोड करें Viral Sach24 मोबाइल ऐप

लेखक:: VIRAL SACH24

VIRAL SACH24 is the leading and trusted Hindi Digital news network in Bihar. VIRAL SACH24 covers all breaking news, live updates, trending news, latest updates, business, sports, education, politics, bollywood, and more from India.

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें