Navbar Color (color name in small letter)

"--dlr:white"

Icon color (Color name in small letter)

"--nlr:black"

Features

VIRAL SACH24

Advertisement

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका! दर में 24.10% की बढ़ोतरी

Bihar Bijli Bill News
बिहार में बिजली बिल में 24.10 फीसदी की बढ़ोतरी

बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली दर में बढ़ोतरी की घोषणा की है. प्रदेश के बिजली शुल्क में 24.10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के आधार पर अब प्रति यूनिट बिजली दर तय की जाएगी. बिजली कंपनियों ने 40 फीसदी तक बिजली दर वृद्धि और साथ ही फिक्सड चार्ज भी दो गुना से अधिक करने का प्रस्ताव दिया था. ये प्रस्ताव कंपनियों ने बिजली आपूर्ति खर्च में हुई वृद्धि को आधार बनाते हुए दिया था. हालांकि विद्युत नियामक आयोग ने कंपनियों के प्रस्ताव को नहीं माना. 

बिहार विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष शिशिर कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि प्रति यूनिट बिजली दरों में बढ़ोतरी के साथ ही इलेक्ट्रिसिटी बिल के फिक्स्ड चार्ज में भी बढ़ोतरी की गई है. उन्होंने बताया कि फिक्स्ड चार्ज में दो गुने से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. साथ ही बिजली दरों के स्लैब को तीन से कम कर अब दो कर दिया गया है.

बिहार में अभी ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं को 50 यूनिट बिजली खपत के लिए 6.10 रुपये प्रति यूनिट देना होता है. वहीं इससे ज्यादा खपत होने पर 6.40 रुपये प्रति यूनिट भुगतान करना होता है. वहीं शहरी क्षेत्रों में 100 यूनिट खपत तक 6.10 रुपये प्रति यूनिट चार्ज है, जबकि इससे ज्यादा बिजली खपत पर 6.95 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होता है. हालांकि बिजली की दरों में बढ़ोतरी होने के बाद अब उपभोक्ताओं को कितने रुपये प्रति यूनिट भुगतान करना होगा, इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि अभी सरकार इस पर सब्सिडी की घोषणा भी करेगी.

• अब खबरों को पढ़ना हुआ और भी आसान अभी डाउनलोड करें Viral Sach24 मोबाइल ऐप

लेखक:: Ramu Kumar Sharma

मैं एक पत्रकार हूं. मैं किसी भी खबर को सही समय पर लोगों तक पहुंचाने का काम करता हूं. मेरा यहीं सिद्धांत है कि गरीबों को उनका हक दिलाना, गलत के खिलाफ आवाज उठाना, लाचार का सहारा बनना.

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें